फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने घेरी कांग्रेसी नेता की कोठी, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। देश में धान की खरीद में देरी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को पंजाब में कांग्रेसी विधायकों और नेताओं के घरों की घेराबंदी की गई। इस दौरान पंजाब भर में कांग्रेस विधायकों और हलका प्रभारियों के घरों के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। वहीं, किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

जीरकपुर में भी किसान जथेबंदियों ने हलका इंचार्ज दीपिन्दर सिंह ढिल्लों की लोहगढ़ स्थित कोठी के सामने धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन सिद्घपुर की कुरली इकाई के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि वह धान की खरीद में देरी के लिए विधायकों और सांसदों के खिलाफ धरना देकर पंजाब सरकार पर दबाव बना रहे हैं। पहले धान की खरीद 25 सितंबर से शुरू होती थी, लेकिन इस बार किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।
मंडियों में धान के भंडार लगे पड़े हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक धान की फसल की खरीद शुरू नहीं की जाती तब तक वह धरने पर रहेंगे। वहीं, धरने में मौजूद किसानों ने बताया कि जब तक धान की फसल की खरीद नहीं शुरू होती तब तक किसान कांग्रेसी नेताओं के घरों के बाहर धरने देंगे।
विज्ञापन

ढिल्लों भी हो गए धरने में शामिल, केंद्र को कोसा
इस मौके पर दीपिन्दर सिंह ढिल्लों ने खुद किसानों के धरने में शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वह और उनकी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर गुरभजन सिंह उपाध्यक्ष सिधुपुर, कुलवंत सिंह सरपंच सितारपुर, गुरचरण सिंह जौला, धर्मिंदर सिंह जौला, जसवंत सिंह आलमगीर, जसविंदर सिंह टिवाना, हरविंदर सिंह टोनी, प्रेम राणा लालरू, सुभाष राणा, भूपिंदर सिंह जंडली, रणजीत सिंह सरपंच धर्मगढ़ और तरलोचन सिंह कुरली उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें