फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
लांडरां बनूड़। राजपुरा हलके के कांग्रेसी विधायक हरदियाल सिंह कंबोज के खिलाफ रोष प्रकट करने के लिए किसान बनूड़ स्टेडियम के बाहर राष्ट्रीय मार्ग पर एकत्र हो गए। यहां पर किसानी झंडे लेकर विधायक और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

दरअसल, यहां पर कांग्रेसी विधायक ने मैराथन दौड़ का उद्घाटन करना था। किसानों के विरोध का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगर काउंसिल के प्रधान जगतार सिंह, कांग्रेस के शहरी प्रधान कुलविंदर सिंह और नेता भी मौके पर पहुंचे। किसान नेता किरपाल सिंह सियाओं, जगजीत सिंह जग्गी की अगुवाई में पहुंचे किसानों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने विधायक की दबाव में बुढणपुर के एक कांग्रेसी नेता के कहने पर किसान नेता के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए थे। इस मौके पर पुलिस, कांग्रेसी विधायक ने किसानों को शांत किया। इसके बाद विधायक ने मैराथन दौड़ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें