फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद करने के विरोध में किसान और परिजन उतरे सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़। पंजाब सरकार की ओर से कोरोना का हवाला देकर स्कूल न खोलने पर के विरोध में रोष प्रकट करते हुए भारतीय किसान यूनियन डकौदा के बुलावे पर किसानों, परिजनों, शिक्षिकों और स्कूल प्रबंधकों से सोमवार को बनूड़ बैरियर चौक पर जाम लगाया गया। वह ‘नो स्कूल, नो वोट’ और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राइमरी स्तर तक के स्कूल खोलने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण सड़क के चारों ओर लंबी कतारें लग गई और राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दो घंटे के बाद जाम खोलने से लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। किसान यूनियन ने सोमवार को 12 से दोपहर 2 बजे तक जाम लगाने के एलान किया हुआ था। इसके तहत किसान नेता जगजीत सिंह कराला, किरपाल सिंह सियाओं, तरलोचन सिंह नडियाली, सतनाम सिंह खलौर, धरमिंदर सिंह आदि की अगवाई में दोपहर 12 से बैरियर चौक पर सड़के के बीच बैठ गए। इस कारण जीरकपुर-राजपुरा और लांडरां-अंबाला सड़क पर आवाजाही ठप हो गई। कुछ किसानों ने ओवरब्रिज पर वाहनों को रोक दिया। किसानों के पक्ष में स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक और बच्चों के परिजन भी आ गए।
विज्ञापन

आम लोगों के बच्चे अनपढ़
बच्चों को अनपढ़ रखने लिए धक्केशाही करके स्कूल बंद किए जा रहे हैं और घर बैठे बच्चों से फीस वसूली जा रही है। जिस कारण बच्चो के परिजनों में भारी रोष है । उन्होंने मांग की कि प्राइमरी स्कूलों को भी जल्द खोला जाए नहीं तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, करमजीत सिंह हुलका, अवतार सिंह हरपाल पुर, जसवीर सिंह, बाबा गुरदेव सिंह, प्रिसिंपल हरप्रीत कौर, जसवीर कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें