फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा नेता के खिलाफ केस दर्ज न होने पर किसान नेताओं ने दी संघर्ष की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के प्रधान और शहर के पूर्व पार्षद राणा भानू प्रताप की ओर से किसान संघर्ष और किसानी संबंधी की गई टिप्पणी को लेकर शुरू किए गए संघर्ष के लिए गठित कमेटी की बैठक हुई। इसमें संघर्ष कमेटी की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देने के बावजूद केस दर्ज न करने को लेकर कड़ा संघर्ष करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता राणा भानू प्रताप की ओर से पिछले दिनों श्री अमृतसर साहिब में मीडिया से बातचीत में दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों और किसान संघर्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर क्षेत्र के किसान रोष में है। इसको लेकर ही किसानों ने कुछ दिन पहले शहर में रोष मार्च निकालते हुए भाजपा नेता की मिल के आगे रोष प्रदर्शन कर प्रशासन को उसे पांच दिन में गिरफ्तार करने की चेतावनी दी थी। इसी दौरान संघर्ष कमेटी ने पुलिस प्रशासन से मीटिंग कर एक लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर रोष में आए किसान संगठनों ने अब कडे़ संघर्ष की चेतावनी दी है।
किसान नेता परमिन्द्र सिंह चालाकी, लोक हित मिशन के गुरमीत सिंह शांटू, जट्टहा सभा के जिला प्रधान सुखदेव सिंह सुक्खा, रविन्द्र सिंह वजीदपुर और किसान नेता रेशम सिंह सहित अन्य ने बताया कि पिछले दिनों दी गई चेतावनी के बावजूद भाजपा युवा मोर्चा के नेता न तो किसानों से माफी ही मांगी और न ही पुलिस ने अभी तक उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इसी कारण किसानों रोष है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो भाजपा नेता के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में किसान संगठनों की ओर से मोहाली और रोपड़ जिले की टोल कमेटियों की ओर से कुराली-रूपनगर मार्ग पर धरना देकर चक्का जाम किया जाएगा। किसान नेताओं ने आरोपी नेता राणा भानू प्रताप के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें