फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के पेपर देने जा रहे लड़के-लड़कियों को रोकने पर लोगों में भारी रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। हरियाणा के शहर करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसान संगठनों की ओर से रविवार को जगह-जगह चक्का जाम करने का फैसला लिया गया था। जिला किसान यूनियन लखोवाल और सिद्वुपुर के सदस्यों की ओर से राज्य में हो रहे पेपरों को ध्यान में रखते हुए चक्का जमा दोपहर 12 से 1 बजे तक किया गया था। लेकिन इस संघर्ष में कुछ शामिल कुछ युवा नेताओं ने कुछ लोगों के साथ बड़ी धक्केशाही की। जिसमें पेपर देने जा रहे कुछ लड़के-लड़कियों को भी रोका गया था, और उन्हें पेपर देने जाने से रोक कर धक्केशाही की गई थी। इस घटना के बाद से लोगों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारी रोष है। खरड़ भागोमाजरा टोल प्लाजा पर किसानों की ओर से एक घंटा ही चक्का जमा किया गया और पेपर देने जा रहे लड़के-लड़कियों को रोका।
विज्ञापन

भाईयों मुझे जाने दो, मेरे भविष्य का सवाल है
चक्का जाम होने पर एक एक्टिवा सवार लड़की ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि भाईयों मुझे जाने दो, मुझे पेपर देने जाना है और मेरे भविष्य का सवाल है। लेकिन रास्ता रोक कर खड़े युवकों ने उसे आगे नहीं जाने दिया। लड़की बुरी तरह रोने लगी तो एक व्यक्ति ने लड़की को चुप कराया और रास्ता रोक कर खड़े युवकों को समझा कर लड़की को पेपर देने के लिए जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें