मोहाली। 21 दिन से किसान डीसी ऑफिस के बाहर आईटी सिटी से कुराली तक बनने वाले हाईवे के लिए एक्वॉयर होने वाली जमीन का कम मुआवजा मिलने के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं। मंगलवार को किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल उनके समर्थन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों की दिक्कतों को सुना। उन्होंने पांच लाख पौधों को लगाने की मुहिम की शुरुआत की। इसके साथ ही पांच अगस्त को मोहाली के किसानों की मांगों को लेकर एक बड़ा रोष प्रदर्शन करने हुए केंद्र और राज्य सरकार को मांगपत्र सौंपा जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब में भूजल के स्तर को बचाने के लिए यह मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के तहत पंजाब भर के किसानों की ओर से उनकी मोटरों पर 10-10 फलदार पौधे लगाते हुए की जाएगी। यह मुहिम पांच अगस्त को पूरी की जाएगी। इसके साथ ही मोहाली के किसानों की मांगों को लेकर पंजाब और केंद्र सरकार को पंजाब की नहरों के पानी और भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत आते प्रोजेक्ट के संबंधी ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह पटियाला प्रधान, नरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, मोहाली प्रधान कुलवंत सिंह, तृप्त सिंह, लखविंदर सिंह, मोहाली हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, कर्म सिंह, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल मोहाली प्रधान कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।