फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चीजों पर फोकस कर कोरोना से निपटेगा जिला मोहाली प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी से निपटने के लिए अब जिला प्रशासन तीन चीजों पर फोकस करेगा। इसमें टेस्टिंग, संपर्क ट्रेसिंग और टीकाकरण मुहिम को तेज करना शामिल है। यह हिदायत डीसी ईशा कालिया की ओर से सेहत विभाग के अधिकारियों को दी गई। उन्होंने कहा कि कोविड के मरीजों की जांच और संपर्क ट्रेसिंग पर ध्यान केंद्रित कर कोरोना महामारी को काबू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी खुराक के टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई बैठक में डीसी ने कहा कि कोरोना टीकाकारण की पहली खुराक के मामले में जिला स्थिर है। साथ ही दूसरी खुराक के मामले में भी जिले को उसी स्तर पर लाना होगा। ऐसे में योग्य लोगों को पहल के आधार टीकाकरण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों को ड्यूटी पर जाने से पहले टीकाकरण करवाना चाहिए, जिससे इस महामारी से निपटा जा सके। डीसी ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों को सलाह दी है कि तीसरी लहर पर नजर रखनी होगी।
बीमारी फैलने के संदिग्ध स्थानों की करें पहचान
इस मौके पर डीसी ईशा कालिया ने डेंगू समेत अन्य बीमारियों पर काबू पाने के लिए भी सेहत विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी। उन्होंने नगर निगम और नगर परिषदों को हिदायत दी है कि उन स्थानों की पहचान की जाए जहां पर बीमारी फैलने का खतरा सबसे अधिक है। साथ ही बीमारी से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। इसमें फॉगिंग और दवा के स्प्रे पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि हैजा, पेचिस वाले स्थानों की पहचान कर वहां पर मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर तैनात किए जाएं और हर शुक्रवार को ड्राई डे के रूप में मनाकर अपने मकानों में और आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें