फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी में लागू किया जाएगा अनुशासन : राजा वड़िंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। राज्य में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद नए बने राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर से हर हलके में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। इसके लिए वह शुक्रवार को डेराबस्सी में पहुंचे और यहां पर कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों और नगर काउंसिल जीरकपुर के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में खटीक धर्मशाला में बैठक की। इस बैठक में बड़ी संख्या में हलके के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजा वड़िंग ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को किसी ओर पार्टी के नहीं, बल्कि पार्टी के ही नेताओं ने हराया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन न होने के कारण विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार हुई है। पार्टी में अनुशासन हर कीमत पर लागू किया जाएगा, चाहे इसके लिए किसी भी बड़े नेता की कुर्बानी देनी पड़े। पार्टी के खिलाफ जाने वाले हरेक नेता और वर्कर की जिम्मेदारी तय करते बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नाम लिए बिना नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बोलते हुए कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं होता। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी से ऊपर जाने की कोशिश की थी, लेकिन वह फेल हो गए। यह उनकी पहली बैठक है। इसके बाद अब वह पूरे पंजाब में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके बातचीत करेंगे। इसमें पार्टी को चलाने के लिए उनकी राय जानेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की सलाह के साथ ही पार्टी चलाई जाएगी।
कांग्रेसी पार्षद रहे गैर हाजिर
कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रधान के कार्यक्रम डेराबस्सी से बड़ी संख्या में पार्षद गैर हाजिर रहे जो इस बैठक में चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंधी राज्य प्रधान वड़िंग ने कहा कि जो पार्षद या नेता पार्टी छोड़कर जाना चाहता है उसे कोई नहीं रोक सकता। वह जहां मर्जी जा सकता है।
विज्ञापन

तीन महीने बाद किया जाएगा आप का मूल्यांकन
इस मौके पर राजा वडि़ंग ने कहा कि तीन महीने के बाद आम आदमी पार्टी के काम का मूल्यांकन किया जाएगा। क्योंकि राज्य के लोग उनके लिए ओर समय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने वायदे पूर करने में पूरी तरह से नाकाम रहेगी। उन्होंने सत्ता में आने के लिए लोगों को झूठी गारंटियां दी हैं जिसकी तीन महीने के बाद पोल खोली जाएगी।
विज्ञापन

कैप्शन -डेराबस्सी में कांग्रेसियों को संबोधन करते हुए राजा वड़िंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें