फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमाडा में अब नौ से शाम 5 बजे तक आम लोग मिल सकेंगे अधिकारियों से

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी के नवनियुक्त एस्टेट आफिसर खुशदिल सिंह संधू ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले खुशदिल सिंह संधू जालंधर विकास अथारिटी में एस्टेट ऑफिसर तैनात थे। शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें लोगों के लिए मिलने वाले समय में बदलाव किया। पहले आम लोगों के लिए नौ से ग्यारह बजे का समय मिलने के लिए तय था। इसे अब बढ़ाकर अब शाम पांच बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही आम लोगों को किसी तरह की मुश्किलें न आए, इसके लिए समय पर कार्यों को निपटाने के निर्देश दिए गए। नवनियुक्त एस्टेट ऑफिसर खुशदिल सिंह संधू नए सेक्टरों का कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें