फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग नहीं करवाने पर निराश किसानों ने डीसी दफ्तर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नए बन रहे नेशनल हाईवे को लेकर एक्वायर की जाने वाली जमीन के दामों के लिए शुक्रवार को एसएसपी और डीसी की ओर से किसानों के साथ बैठक निर्धारित की गई थी। लेकिन शुक्रवार को समय पर एसएसपी और डीसी के दफ्तर में न होने से रोष में आकर संयुक्त किसान कमेटी की ओर से डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर किसानों ने बताया कि जिस जमीन में से नेशनल हाईवे एनएचआई 205-ए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में से निकाला जा रहा है। इसमें आ रही जमीन पंजाब सरकार एनएचएआई को किसानों से एक्वायर करके दे रही है। वहीं जिले में जमीन की बाजार में कीमत करीब आठ-दस करोड़ रुपये प्रति एकड़ से ज्यादा है। लेकिन पंजाब सरकार एक से डेढ़ करोड़ रुपये के दाम पर किसानों से जमीन एक्वायर करके हाईवे अथारिटी को दे रही है। जबकि किसान इतने कम दामों पर जमीन देने को तैयार नहीं हैं और इसको लेकर पिछले एक साल से किसान संघर्ष कर रहे हैं।
वहीं, एसडीएम की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन के बाद किसानों की ओर से धरना खत्म किया गया और अब किसानों की मीटिंग दोबारा नौ मई सोमवार शाम साढ़े चार बजे एसएसपी और डीसी के साथ निर्धारित की गई है। इस अवसर पर किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा, मेहर सिंह थेड़ी, रणवीर सिंह ग्रेवाल, जसपाल सिंह नियामिया, कमलप्रीत सिंह लांडरां, लखविंदर सिंह कराला, तरलोचन सिंह नडियाली, जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कोट्स ::
शुक्रवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के चंडीगढ़ के दौरे के कारण पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों की ड्यूूटियां लगी हुई थीं। इस कारण किसानों के साथ निर्धारित की गई मीटिंग नहीं हो पाई। अब यह मीटिंग नौ मई को शाम साढ़े चार बजे तय की गई है। इस दौरान किसानों के साथ बातचीत की जाएगी। -हरबंस सिंह, एसडीएम, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें