फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की चपेट में मोहाली: डेंगू संदिग्ध 24 साल के युवक ने तोड़ा दम, 68 नए मरीज आए समाने

Tue, 19 Oct 2021 01:27 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

जिला सेहत विभाग के मुताबिक डेंगू के लक्षणों में सिर दर्द मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी आना, आंखों के पीछे दर्द, ग्रंथियों में सूजन और त्वचा पर लाल चकत्ते होना शामिल है। इस तरह की दिक्कत आने पर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में इलाज मुफ्त किया जाता है। जिला सिविल अस्पताल मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में टेस्ट की सुविधा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में डेंगू का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डेंगू संदिग्ध एक 24 साल के युवक की मौत हो गई। जबकि 68 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या का आंकड़ा 1622 पर पहुंच गया है। वहीं, पिछले 18 दिन में 1278 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


जिले में अब तक डेंगू संदिग्ध 18 लोगों की मौत हो चुकी है। यह बात जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बनी हुई है। प्रशासन की ओर से लोगों को नसीहत दी जा रही है कि वह शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें। साथ ही घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। जिससे डेंगू के मच्छर पैदा नहीं होंगे और तभी इस महामारी को मात दी जा सकती है।

जानकारी के मुुताबिक सोमवार को जिस डेंगू संदिग्ध 24 साल के युवक की मौत हुई है वह फेज-5 के क्वार्टरों में रहता था। घरवालों के मुताबिक वह करीब 15 दिन से बीमार चल रहा था। वह फेज-6 सिविल अस्पताल से दवाई लेकर आ जाता था लेकिन दशहरे वाले दिन उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान भी उसे अस्पताल लेकर गए थे लेकिन दवाई देने के बाद उसे घर भेज दिया गया। उसके प्लेटलेट्स भी काफी कम हो गए थे। रविवार को जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो वह उसे पीजीआई ले गए। यहां उसकी मौत हो गई है।

परिवार वालों का कहना है कि अगर जिला सिविल अस्पताल में उचित  इलाज हुआ होता तो इस तरह की नौबत पैदा नहीं होनी थी। उन्होंने सीएम पंजाब से मांग की है कि जिला सेहत अस्पताल में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं, ताकि मरीजों को दिक्कत न उठानी पड़े।

स्पेशल वार्ड गठित, चल रहा फॉगिंग और स्प्रे का काम
डेंगू से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगाई हुई है। फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल में 50 बेड का एक नया वार्ड गठित किया गया है। यहां पर डेंगू संदिग्ध और पुष्टि हो चुके मरीजों का इलाज किया जाता है। वहीं, नगर निगम की ओर से सभी इलाकों में फॉगिंग और स्प्रे करवाया जा रहा है। साथ ही सेहत विभाग की टीमें सर्वे आदि भी कर रही हैं। जिनके घरों में डेंगू का लारवा मिल रहा है, उन्हें पहली बार चेतावनी दी जा रही है और दूसरी बार चालान काटा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें