फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर तोड़ फोड़ करने व गाड़ी के शीशे तोडने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, गाड़ी के शीशे तोड़ने व व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में जीरकपुर थाना पुलिस ने 20 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन हमलावरों की पहचान कर ली है जिनमेें विकास साहनी, अरुण साहनी व सोनू शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है। जांच अधिकारी राजेश चौहान ने कहा कि सभी आरोपी फरार हैं जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में विजय कुमार वासी मकान नंबर 512 शिवा एन्क्लेव जीरकपुर ने बताया कि उसके दो बच्चे विकास व बेबी है। बेबी उसकी पत्नी के साथ जोशी फार्म के पास कॉस्मेटिक की दुकान करती थी। उनके घर से कुछ दूर विशाल साहनी नाम का लड़का रहता था। उसके तीन भाई हैं। 16 अप्रैल 2022 को विशाल साहनी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। विकास साहनी के घरवालों को शक है कि उसकी बेटी के चक्कर में उनके लड़के ने खुदकुशी की है। इस संबंधी उन्होंने उसकी बेटी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया हुआ है। इस झगड़े के चलते उक्त लोग उनके साथ रंजिश रखते हैं और आते-जाते गालियां निकालते हैं।
उन्होंने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान घर के बाहर खड़ी उनकी कार के शीशे तोड़ने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने देखा तो 15-20 अज्ञात व्यक्ति उनकी कार तोड़ रहे थे और हथियारबंद कुछ हमलावर दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए और हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। लोगों का इकट्ठे होते देख हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने जांच के बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें