फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज लाइन की सफाई करते हुए थी मौत, परिवार को मिले दस लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीवरेज लाइन की सफाई करते समय सीवरमैन हरपाल सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सोमवार को मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह चेक उन्होंने सीवरमैन हरपाल सिंह की पत्नी बलविंदर कौर और बच्चों को दिया। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, कमिश्नर कमल गर्ग, ज्वाइंट कमिश्नर बलदेव सिंह ढिल्लों, एक्सईएन हरप्रीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत सभी कर्मचारी उनके परिवार का हिस्सा हैं। यह सीवरमैन नगर निगम का सीधे तौर पर निगम का कर्मचारी नहीं था, लेकिन शहर में सीवरेज की सफाई के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, इसलिए उनके परिवार को आर्थिक राहत प्रदान करना निगम का कर्तव्य और दायित्व था। जबकि मृतक के दो नाबालिग बच्चों को 2.5 लाख रुपये का चेक दिया गया। उनकी सबसे बड़ी बेटी ने अपनी मां के नाम पर चेक मांगने के लिए लिखा था। जिसके लिए बलविंदर कौर को 5 लाख रुपये का चेक दिया गया था। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने इस मौके पर ऐलान किया कि हरपाल सिंह के परिवार के एक आश्रित को नौकरी देने का विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दूसरे मृतक सीवरमैन के परिवार को भी शीघ्र ही उचित आर्थिक सहायता दी जाएगी और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें