फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी मोहाली ने जीरकपुर में किया जाम लगने वाले स्थानों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नेशनल हाईवे पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के चलते जाम की समस्या बनी हुई है। इसे कम करने के लिए डीसी मोहाली अमित तलवार की ओर से हाईकोर्ट चंडीगढ़ के आदेश पर डीसी मोहाली की ओर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। इसमें दप्पर टोल प्लाजा से भांखरपुर और मेकडी चौक पर लग रहे जाम पर बात हुई। डीसी मोहाली अमित तलवार, एडीएम हिमांशु गुप्ता, डीएसपी ट्रैफिक सुरिंदर मोहन, तहसीलदार रमनदीप कौर, हरिंदर सिंह नायब तहसीलदार, ट्रैफिक इंचार्ज सुखदीप सोही और एसडीओ दमन दविंदर के अलावा नेशनल हाईवे की टीम भी मौजूद थी।
विज्ञापन

डीसी मोहाली और नेशनल हाईवे के निरीक्षण के बाद यह निर्णय निकाला गया कि सबसे पहले शताबगढ़ से 200 फीट पर मिलने वाली सड़क जो कि इस समय टूटी हुई को पक्का बनाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा जहां भी कट छोड़ने और सड़क चौड़ी करने की जरूरत पड़ेगी उसे चौड़ा किया जाएगा, ताकि लोगों को आ रही समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें