फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से मोहाली ले जा रहा था अवैध शराब, पुलिस ने दबोचा

Sat, 18 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलौंगी पुलिस ने एक व्यक्ति को चालीस बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छोटे अली निवासी बढ़माजरा के रूप में हुई है।  पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना बलौंगी के प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया की नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की गईं। इसमें आठ बोतल अंग्रेजी और बाकी देसी शराब है। आरोपी के खिलाफ थाना बलोगी में एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें