फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के सामान समेत 3 काबू

Mon, 04 Jul 2016 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जीरकपुर पुलिस ने क्षेत्र में सरगर्म एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के सामान सहित गिरोह के तीन मेंबरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी गलियों में घूमकर घरों के बाहर व अंदर पार्क वाहनों के बारे में रेकी कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर एक लैपटॉप, गैस सिलेंडर, दो बाइक और आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपियों की पहचान अनुज प्रकाश निवासी एकेएस कॉलोनी, सौरव शर्मा उर्फ पांडेय निवासी ग्रीन एनक्लेव लोहगढ़, रोहित कुमार उर्फ लक्की निवासी पभात के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि गत दिनों पुलिस को जीरकपुर से बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद एएसआई अनूप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। एएसआई को जीरकपुर के अलावा बलटाना, ढकोली में वाहन व अन्य चोरी की वारदातों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि कोई चोर गिरोह जीरकपुर में पूरी तरह से सरगर्म है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य जीरकपुर की गलियों में घूमकर घरों के अंदर व बाहर पार्क वाहनों का डाटा एकत्रित करते थे। इसके बाद मौका पाकर वाहनों को चोरी कर लेते थे। इसके बाद आरोपी गलियों से ही भाग जाते थे।

जीएमसीएच-32 से चोरी किए थे मोबाइल फोन
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि तीन मोबाइल फोन चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के हैं। सोते समय मरीजों के वारिसों से उनके मोबाइल फोन चोरी किए थे। एक मोबाइल फोन भांखरपुर के एक व्यक्ति से लूटा था। बालाजी एनक्लेव से एक घरेलू सिलेंडर और जीरकपुर लॉटरी बाजार के बाहर से दो बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें