फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आतंकी खानपुरिया का बढ़ा चार दिन का रिमांड, मोहाली की विशेष अदालत में हुई पेशी

Fri, 25 Nov 2022 05:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)

सार

आतंकी का सात दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मोहाली की विशेष अदालत में पेशी हुई। एनआईए के वकील ने अदालत में कहा कि आतंकी खानपुरिया के विदेश में बैठे आतंकियों के साथ संपर्क हैं। वह पूछताछ में भी सहयोग नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
कुलविंदरजीत खानपुरिया कोर्ट में पेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए द्वारा 18 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़े कुख्यात आतंकी कुलविंदरजीत खानपुरिया को सात दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया। अब उसे 29 नवंबर को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


अदालत में पेशी के दौरान एनआईए के वकील ने अदालत में कहा कि आतंकी खानपुरिया के विदेश में बैठे आतंकियों के साथ संपर्क हैं। वह पूछताछ में भी सहयोग नहीं कर रहा है इसलिए मामले में और अधिक पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड की जरूरत है। वहीं बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि खानपुरिया को एनआईए ने झूठे मामले में फंसाया है।

अभी बरामद करने के लिए कुछ नहीं है। वहीं अदालत में यह भी कहा कि खानपुरिया के खिलाफ राजासांसी थाने समेत एनआईए के दोनों मामलों में उसकी गिरफ्तारी डाली जाए क्योंकि उस केस के सभी आरोपियों पर चार्ज भी फ्रेम हो चुके हैं और गवाहियां चल रही हैं। इस पर जज एनआईए को कहा कि अगली तारीख तक इन मामलों में इसकी गिरफ्तारी डाली जाए। अगर एनआईए ऐसा नहीं करती है तो हम अदालत में उसके आत्मसमर्पण के लिए अर्जी डालेंगे। 
विज्ञापन


एनआईए ने घोषित कर रखा था पांच लाख का इनाम
आरोपी पंजाब में हुई टारगेट किलिंग, सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने व दिल्ली के कनॉट प्लेस में हुए धमाके में शामिल था। इसके अलावा 90 के दशक में कई राज्यों में किए गए ग्रेनेड हमले में भी उसकी अहम भूमिका थी। एनआईए ने उस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित किया था। इसके निशाने पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी थे। पंजाब में दहशत फैलाने के लिए वह इन अधिकारियों को अपना टारगेट बनाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें