जीरकपुर के ढकोली में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है पटियाला के रहने वाले दलजीत सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। युवती ने जब उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दलजीत सिंह निवासी पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि दलजीत सिंह उसके पड़ोसी में किराये पर रहने आया था। दोनों में जान-पहचान हो गई। लड़की के परिजनों ने 13 जुलाई को उसे अमृतसर अपने किसी रिश्तेदार के पास भेज दिया। इसके बाद दलजीत सिंह भी अमृतसर पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार, अमृतसर में आरोपी दलजीत सिंह ने युवती को शादी करने का झांसा देकर घुमाने के लिए महाराष्ट्र ले गया। आरोप है कि वहां दलजीत ने उसके साथ कई दिनों तक रेप किया। आरोप है कि महाराष्ट्र से वापस आने बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।