फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच जीतने के नाम पर ठगी करने वाले तीन काबू

Tue, 17 May 2016 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जीरकपुर में आईपीएल मैचों में भोले भाले लोगों से धोखाधड़ी करके व मैच जीतने के नाम पर लाखों के सपने दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों से चार लैपटॉप व 28 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान रवि कुमार (48),परमवीर (27) निवासी विश्वकर्मा भवन मानसा, संजीव कुमार (35) निवासी लाडी वाली गली मानसा हाल निवासी फ्लैट नंबर 702 जयपुरिया सनराइज के रूप में हुई है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना जीरकपुर के एसएचओ तरलोचन सिंह की अगुवाई में यह मुहिम चलाई गई थी। वहीं, इसके अलावा रिंकू व गोल्डी निवासी लालूआणा रोड नाईया के मंदिर वाली गली मानसा, अनीश कुमार निवासी विश्वकर्मा भवन गली लिंक रोड मानसा व अजय फरार है।
विज्ञापन

पूछताछ में रवि ने बताया कि उस पर मानसा में पहले करीब 35 केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया रवि 7वीं, धर्मवीर 10वीं और संजीव कुमार 12वीं पास है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें