फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: स्कॉर्पियो खरीदने की खुशी मना रहा था परिवार, निहंग बाने में आए आरोपियों ने किया हमला; बुजुर्ग की माैत

Sat, 06 Sep 2025 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

तरनदीप सिंह के परिवार ने सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो कार खरीदी थी। इसी खुशी में उनके पिता, बड़ा भाई और भतीजा गुरुद्वारा माथा टेकने गए थे। लौटने पर घर के बाहर कुछ लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कॉर्पियो खरीदने की खुशी में गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां से माथा टेककर सोहाना गांव पहुंचे परमजीत सिंह (63) और उनके परिवार के तीन सदस्यों पर घर के बाहर ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हरियाणा नंबर की फार्च्यूनर में निहंग के बाने में आए तीन हमलावरों ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और तलवारों से कार के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक हमलावरों ने पहले परमजीत सिंह को पीटना शुरू कर दिया। बचाव में बाहर आए उनके बेटे परविंदर सिंह (33) व तरनदीप सिंह (37) पर भी तलवार और किरच से हमला किया गया। 22 वर्षीय भतीजे गुरतेज सिंह पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने गली में जमकर हंगामा किया। 

चारों घायलों को तत्काल मोहाली के सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया जहां इलाज के दौरान परमजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि परविंदर सिंह, तरनदीप सिंह और गुरतेज सिंह को टांके लगाने पड़े। शुक्रवार शाम परमजीत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन दिन की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत: चंडीगढ़ में सड़कों और पुलों को नुकसान, निगम-प्रशासन को करोड़ों का फटका

सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदी थी

तरनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो कार खरीदी थी। पिता, बड़ा भाई और भतीजा गाड़ी की खुशी में गुरुद्वारा माथा टेकने गए थे। लौटने पर घर के बाहर कुछ लोगों ने तलवारों और किरच से हमला कर दिया। पिता को बचाने की कोशिश में भाई और भतीजा भी घायल हो गया।

निहंगों के वेश में पहले भी होते रहे हैं हमले

जून 2025 के अंत में खरड़ में निहंग अमनदीप सिंह औसान और उसकी दो महिला साथियों ने एक स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरराज्यीय पुलिस दल पर तलवारों से हमला किया था। इस हमले में दो कांस्टेबल घायल हुए, जिनमें से एक के हाथ पर कई टांके लगाने पड़े। पुलिस ने अमनदीप सिंह और उसकी महिला साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मामला हिमाचल प्रदेश के एक टोल प्लाजा पर 55 हजार की लूट से जुड़ा था।

मई 2025 में सोहाना गांव में निहंगों के वेश में आए 12 लोगों ने दो भाइयों सुरमुख और हरध्यान सिंह पर जानलेवा हमला किया था। सुरमुख सिंह के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं, उनके हाथ की सर्जरी के लिए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था। हरध्यान सिंह के सिर पर भी गंभीर चोटें आईं थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए थे। दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

हमलावर निहंग थे या नहीं, इसकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।  - अमनदीप कंबोज, एसएचओ, सोहाना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें