फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय वर्मा हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई के साथी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, अब तक 8 गिरफ्तार, दो का एनकाउंटर

Fri, 05 Sep 2025 06:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

सात जुलाई को अबोहर में न्यू वियरवेल के संचालक संजय वर्मा की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें से दो आरोपी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में न्यू वियरवेल के संचालक व अबोहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस एक और आरोपी को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। आदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


सिटी वन थाना के प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर निवासी विष्णु खंडेला को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अबोहर अदालत में पेश किया है। उन्होंने बताया कि संजय वर्मा हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले आरजू बिश्नोई से इस गैंगस्टर विष्णु खंडेला के तार जुड़े हैं। इसने भी आरोपियों को मदद मुहैया करवाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक जितने भी आरोपी इस मामले में पकड़े गए हैं, वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं।

बता दें कि सात जुलाई को अबोहर में न्यू वियरवेल के संचालक संजय वर्मा की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें से दो आरोपी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें