खरड़ में पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे के पैर में गोली लगी है। आरोपी का नाम रणबीर सिंह राणा बताया जा रहा है। आरोपी ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ सेक्टर-38 में घर के बाहर गोलियां चलाई थी।
राणा ने सिंगर बंटी बैंस पर भी फायरिंग की थी। इसके दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को इसकी तलाश थी। सीआईए खरड़ ने भुखडी रोड खरड़ पर इसका एनकाउंटर किया। सुबह 8.20 पर सीआईए को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। आरोपी ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।
आरोपी गांव गुनोमाजरा का रहने वाला है और वह अपने गांव से आ रहा था। उसने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए।