पंजाब के रोपड़ के चमकौर साहिब क्षेत्र में महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव मनसूहा के पास जंगल में एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। जानकारी के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। निशानों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस महिला के साथ किस हद तक क्रूरता की गई।
मृतका की पहचान रोपड़ के गांव खैराबाद निवासी के रूप में हुई है। वह एक शैलर में काम करती थी। रोजाना काम के बाद शाम को शेलर से घर लौट जाती थी। बीते दिन जब महिला देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। महिला का शव जंगल क्षेत्र में बरामद हुआ।
डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में बलात्कार और हत्या की धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मोके पर जांच कर रही है। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की भी सूचना है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।