कुराली-रूपनगर मार्ग स्थित गांव सिंघभगवंतपुरा में वीरवार रात चोर एक दुकान का शटर तोड़ कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सिंघभगवंतपुरा में लौंगिया इलेक्ट्रिक्ल के मालिक हरजीत सिंह लौंगिया ने बताया कि वह रोजाना की तरह वीरवार शाम अपनी दुकान को बंद करके गया था।
वीरवार सुबह उनको किसी ने दुकान का शटर टूटे होने की जानकारी। उन्हाेंने बताया कि शटर किसी गाडी से खींच कर तोड़ा गया था। हरजीत सिंह ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब 20 पंखे छत के और फराटा पंखे, एक इनवर्टर, एक बडा बैटरा, 2 टुल्लू पंप, 2 आरओ सिस्टम सहित कई बडी सीएफएल चोरी करके ले गए।
उन्होंने बताया कि इससे 60-70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर सिंघभगवंतपुरा थाने के एसएचओ धर्मपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी है। हरजीत सिंह लौंगिया और अन्य दुकानदारों ने चोरों को काबू करने की मांग की।