फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारेंस बिश्नोई के प्रोडक्शन वारंट जारी

Wed, 18 May 2016 10:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से भागने वाले सोपू नेता लारेंस बिश्नोई, इंद्रपीत सिंह, करमनजीत सिंह, रविंदर सिंह काली व यादविंदर सिंह चांदी की सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान लारेंस बिश्नोई अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उनके प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैै। साथ ही मामले की अगली सुनवाई सात जून निश्चित की है। आरोपियों के खिलाफ धारा-307, 224, 332, 186  के तहत आरोप तय हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 17 जनवरी 2015 को एक मामले में लारेंस की अबोहर अदालत में पेशी थी। पेशी के बाद रोपड़ पुलिस के चार जवान उसे वापस लेकर जा रहे थे। इसी बीच जब वह गांव दैड़ी मोहाली के पास पहुंचा तो उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसे भूख लगी है। पुलिस वाले उसे लेकर एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। यहां पर पहले से ही उसके चार साथी प्लान के मुताबिक मौजूद थे। कार में बैठाकर उसे ले गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें