फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स हत्याकांड: पंजाब पुलिस के बर्खास्त एएसआई पर केस दर्ज, 13 नवंबर को सोहाना में मिला था शव

Tue, 22 Nov 2022 10:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि रशप्रीत सिंह ही एक्टिवा पर नर्स की लाश लेकर आया था और वह तालाब के किनारे रखे एक बेंच पर उसे छोड़कर चला गया था। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के एक निजी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स नसीब कौर का गांव सोहाना में तालाब के पास बेंच के किनारे शव मिला था। पुलिस ने नर्स की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब पुलिस के बर्खास्त आरोपी एएसआई रशप्रीत सिंह को नामजद कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नर्स का गला दबाने से उसकी गले की हड्डी टूट गई थी। इस कारण ही उसकी मौत हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि रशप्रीत सिंह ही एक्टिवा पर नर्स की लाश लेकर आया था और वह तालाब के किनारे रखे एक बेंच पर उसे छोड़कर चला गया था। आरोपी अभी फरार है। वह फेज-8 थाने में तैनात था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके सेक्टर-86 स्थित घर में छापा मारा लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। उसका परिवार भी घर पर नहीं है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। 

फोन पर कहा था- भतीजे के जन्मदिन पर 23 नवंबर को आऊंगी घर 
मृतक स्टाफ नर्स नसीब कौर के पिता अबोहर में मजदूरी करते हैं। वह परिवार के चार बच्चों में सबसे छोटी थी। उसने कुछ समय पहले पंचकूला के एक निजी अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स ज्वाइन किया था। उसकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। उसकी मां ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले 12 नवंबर को बेटी ने फोन करके कहा था कि 23 को वह भतीजे के जन्मदिन घर आएगी, लेकिन अब उसकी यादें ही रह गई हैं।
विज्ञापन


कारोबारी को लूटने की कोशिश में बर्खास्त है एएसआई रशप्रीत सिंह
दिसंबर 2020 में सेक्टर-71 में रहने वाले जेटीपीएल कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट नरेश खन्ना के घर में एएसआई रशप्रीत सिंह और उसके एक अन्य साथी ने घर में घुसकर नरेश खन्ना को डराया-धमकाया था। रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों घर में घुसे और नरेश खन्ना पर पिस्तौल तान दी थी। इसके बाद वे उसको एक कमरे में ले गए थे और यहां दरवाजा अंदर से बंद करके दोनों ने नरेश को गहने और नकदी निकालने के लिए कहा। जब नरेश खन्ना ने दोनों से सर्च वारंट और अपना पहचानपत्र दिखाने को कहा तो दोनों उसके साथ मारपीट करके फरार हो गए थे। बाद में इस मामले एएसआई रशप्रीत सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था और इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें