फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में 15 युवकों ने घेर कर एक युवक को पीटा

Wed, 06 Apr 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ डेराबस्सी
विज्ञापन
प‌िटाई - फोटो : file photo
विज्ञापन
बरवाला रोड पर भगवानपुर के समीप तेजधार हथियारों से लैस करीब 15 युवकों ने एक युवक को घेर कर उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक हमलावर ने युवक के पेट में किरच मारकर घायल कर दिया। इस कारण युवक को 14 टांके लगे है। हालांकि युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई अश्विनी कुमार ने बताया कि गुरमीत सिंह निवासी गांव रामपुर सैनियां सोमवार दोपहर बाइक से घर लौट रहा था। भगवानपुर के समीप उसे करीब 15 युवकों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। गुरमीत के मुताबिक हमलावार किरच, रॉड और डंडे से लैस थे। हमलावरों में शामिल धनोनी गांव के जग्गू ने उसके पेट में किरच घोंपी, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया।

जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जीएमसीएच रेफर किया गया। एएसआई अश्विनी के अनुसार धनोनी के जग्गू, दीपू, काका वासी देवीनगर और लाडी वासी घोलूमाजरा के अलावा उसके सात अज्ञात साथियों के खिलाफ आईपीसी 323, 324, 341, 148 व 149 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जग्गू पर लालड़ू के एक कॉलेज में भी गोली चलाने का आरोप है। हमले की वजह पुरानी रंजिश जान पड़ती है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें