फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल साफ करते गोली चलने से एडीजीपी के ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब पुलिस के एक मुलाजिम की संदिग्ध हालात में अपनी ही सर्विस पिस्टल से चली गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह एडीजीपी पंजाब (प्रोविजनिंग) अर्पित शुक्ला के साथ बतौर ड्राइवर तैनात था। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का उसके पैतृक गांव मुगल माजरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटनास्थल का डीएसपी खरड़ दीपकमल सहित कई सीनियर अधिकारियों ने मुआयना किया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जतिंदर सिंह के भाई गुरिंदर सिंह ने बताया कि जतिंदर सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ ड्राइवर के तौर पर नौकरी करता था। वहीं, खरड़ में गुलमोहर कांप्लेक्स देसू माजरा में किराए के मकान में रहता था। हादसे से कुछ देर पहले उसके भाई ने फोन करके बताया था कि वह अपने कमरे में ठीकठाक है, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे फिर फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसके भाई जतिंदर की अचानक गोली लगने से मौत हो गई है। जांच कर रहे थाना सदर के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि गनमैन जतिंदर सिंह पिछली रात लगभग साढे़ 11 बजे अपनी सर्विस पिस्टल की सफाई कर रहा था कि अचानक रिवाल्वर से चली गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना के समय अकेला था जतिंदर
पुलिस के मुताबिक घटना के समय जतिंदर सिंह अपने कमरे में अकेला था। पिस्टल से दो रौंद फायर हुए। पुलिस ने उसका मोबाइल व अन्य सारा सामान कब्जे ले लिया। जतिंदर सिंह अपनी पत्नी, दो बच्चों लड़की व लड़के को पीछे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें