फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में विवाहिता से रेप, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली में विवाहिता से दुष्कर्म
विज्ञापन

पति, चाचा ससुर, ससुर व जेठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
महिला का पति है नशे का आदी, वह भी नहीं सुनता था महिला की
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। कुराली के साथ लगते एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म व मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि महिला के ससुराल परिवार के लोग ही शामिल हैं। पुलिस ने कुराली थाने में विवाहिता के पति, चाचा ससुर, ससुर व जेठ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी कुछ समय पहले हुई थी। उसका पति नशे का आदी है। इसी चीज का उसके ससुराल वाले फायदा उठाते थे। उन्होंने कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जब वह कुछ बोलती थी तो आरोपी उससे मारपीट करते थे। साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां देते थे। वहीं, जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो वह उसका साथ देने के बजाय उसका ही दोष निकालने लगा और मारपीट करने लगा। हालांकि इसके बाद भी अन्य आरोपी उसे शिकार बनाते रहे। वह काफी बुरी स्थिति से गुजर रही थी। इसी बीच उसने हिम्मत कर इस संबंध में अपने मायके परिवार को बताया। तब जाकर इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें