फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान कार से 18 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान कार से 18 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

चालक नहीं दिखा सका सुबूत, पुलिस कैश को कब्जे में लेकर आरोपी को थाने ले गई
कैश को सोनीपत से चंडीगढ़ लाया जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। यातायात पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान 18 लाख रुपये के साथ कार चालक को पकड़ा, जिसे थाना पुलिस और आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार शहर में नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को उनकी टीम ने पटियाला चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मारुति सुजुकी की एस-क्रॉस कार को रोककर तलाशी ली तो कार के डैश बोर्ड से 18 लाख रुपये बरामद हुए। इसकी सूचना थाना पुलिस और आयकर विभाग को दी गई। मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ आयकर विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने कार चालक हरदीप सिंह को कैश संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका तो पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। सरबजीत सिंह ने बताया कि कार का मालिक शराब व्यापारी है, जिसके सोनीपत और चंडीगढ़ में शराब के ठेके हैं। उक्त कैश को सोनीपत से चंडीगढ़ लाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें