फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से गिरकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में ट्रक से गिरकर बच्चे की मौत
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात का मामला, पुलिस जांच में जुटी
आज पोस्टमार्टम से होगी मौत की वजह साफ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में संदिग्ध हालात में एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रचित (12) के रूप में हुई है। वह शहीद ऊधम सिंह कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि मूलरूप से यूपी निवासी है। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार दोपहर सवा पांच बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात प्लॉट नंबर एस-86 के साथ एक खाली प्लॉट है, जिसमें कंपनियों का सामान लेकर आने वाले ट्रक खड़े रहते हैं। इसी बीच रचित घर पर नहीं था। सवा पांच बजे जब उसके घरवाले उसे तलाशने लगे तो उनकी नजर ट्रक के बैक साइड पर पड़ी, जहां रचित गिरा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा था। घरवाले तुरंत बच्चेे को उठाकर अस्पताल ले गए, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उक्त प्लॉट में ट्रक खड़े होते हैं। बच्चे वहां पर खड़े ट्रकों पर चढ़कर छलांग लगाते रहते हैं। संदेह है कि खेलते खेलते बच्चा ट्रक से गिर गया, जिसके बाद सिर से खून बह जाने से उसकी मौत हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें