फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबकर हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


साहिल के पिता ने की सीबीआई जांच की मांग
स्वीमिंग पूल में डूबकर हुई मौत के मामले में आया नया मोड़
परिवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
गांव पड़च्छ के बल फार्म हाउस में दिल्ली के साहिल नामक युवक की स्वीमिंग पूल में डूबने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में थाना मुल्लांपुर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन अब कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने एक लड़की समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक के परिजनों ने शनिवार को खरड़ में प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

मृतक साहिल के पिता संजीव भाटिया पुत्र सतपाल भाटिया निवासी मकान नंबर एल-116, न्यू महावीर नगर, तिलक मार्ग नई दिल्ली ने बताया कि उनके लड़के साहिल (20) और एयरहोस्टेस अमरप्रीत कौर की स्कूल के समय से ही दोस्ती थी। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई 2017 को अमरप्रीत कौर चंडीगढ़ में रहने वाली बहन से मिलने की बात कह कर उनके लड़के को दिल्ली से साथ ले आई थी। उसी रात में फोन आया कि उनके लड़के की स्वीमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने उनको घटना स्थल पर ले जाए बिना ही धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी थी, जबकि मृतक के मुंह समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। कई जगहों से खून निकला हुआ था। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए इस मामले की जांच कराने के लिये डीजीपी पंजाब को 25 सितंबर 2017 को शिकायत दी थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण उन्हें खरड़ अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। डाक्टरी रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान पाए गए थे। उन्होंने कहा कि फोटो में मृतक की बांह पर एस का निशान बनाया हुआ भी दिखाई देता है। इस दौरान राजीव खन्ना, वकील संजीव दत्ता, राजीव भाटिया, दीपक भाटिया और राम भाटिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन


कैप्शन- मृतक साहिल की फाइल फोटो तथा पत्रकारों से बातचीत करते परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें