फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन कोठियों को निशाना बनाने वाला गिरोह लगा पुलिस के हाथ
विज्ञापन


- तीन माह में दिया 31 वारदातों को अंजाम, हथियार और नशा बरामद
- मोबाइल, सोने की अंगूठी समेत अन्य लूट का सामान भी हुआ बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। निर्माणाधीन कोठियों में रह रहे लोगों को निशाना बनाने वाला गिरोह आखिरकार पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरोह के चार सदस्य सोहाना पुलिस ने काबू किए है। आरोपियों से चोरी की बाइक से लेकर मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा आरोपियों से हथियार भी मिलेे है। आरोपियों की पहचान सुहेल खान निवासी मुरादाबाद हाल निवासी दयालपुरा, सुनिल निवासी सैबर यूपी हाल वासी पबात, दीपक कुमार निवासी सैबर यूपी हाल वासी दयालपुरा, सुनिल गिरी निवासी बरेली हाल वासी संतेमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर पिस्तौल समेत तीन जिंदा रोंद, किरपानें, लोहे की रॉड व कुहाड़ी के अलावा 20 ग्राम हेरोइन और 500 ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल बरामद किए है। पुलिस ने इनके खिलाफ 399, 402, आर्म्स एक्ट के अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक थाना सोहाना पुलिस नाके के दौरान एयरपोर्ट चौंक पर तैनात थी। नाके के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उक्त चारों आरोपी जो कि एयरोसिटी में निर्माणाधीन कोठियों को अपना निशाना बनाकर लोगों से लूटपाट करते है और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए एयरोसिटी में घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए इन्हें काबू कर लिया। साथ ही इनके पास से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ।

तीन माह में 31 वारदातों को दिया अंजाम
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों की ओर से तीन माह में कुल 31 वारदातों को अजंाम दिया गया है। यह सभी आरोपी रात के समय में लूट की वारदात को अंजाम देते थे और लोगों पर हमला कर उनसे नकदी व अन्य सामान लूट लेते थे। आरोपियों की ओर से सोहाना थाना के क्षेत्र में नौ वारदातें जिसमें एयरोसिटी, सेक्टर 77 व 94 और सोहाना, थाना खरड़ के इलाके में 15 वारदातें जिसमें जंडपुर और नई सन्नी इन्कलेव, थाना बलौंगी के इलाके में दो वारदातें जिसमें टीडीआई सिटी और थाना जीरकपुर में इलाके में पांच वारदातें एयरोसिटी, वीआईपी रोड, आनंद सोसाइटी, राहुल ढाबा और माया सिटी के बैंक साइड में इन्होंने वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सामान हुआ बरामद
आरोपियों की ओर से लूट की वारदात के समय में लूटा गया सामान भी पुलिस की ओर से बरामद किया गया है। जिसमें 63 मोबाइल फोन, एक लैपटाप, एक एलसीडी, तीन गैस सिलेंडर, दो बाइक, एक सोने की अंगूठी व अन्य शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें