फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल स्टेट कंपनी के एमडी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ की नामी रियल स्टेट कंपनी के एमडी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

प्लॉट के नाम पर ठगे 28.62 लाख रुपये
चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हुआ है केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली/खरड़। चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर खरड़ की नामी रियल एस्टेट कंपनी के एमडी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने प्लॉट के लिए कंपनी को 28 लाख 62 हजार 500 रुपये दिए, लेकिन कंपनी न तो प्लॉट का कब्जा दिया और न ही पैसे वापस किए। आरोपी की पहचान सन्नी इनक्लेव के एमडी जरनैल सिंह बाजवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इस संबंधी सेक्टर-41 निवासी सतीश कुमार ने एसएसपी को शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने सन्नी इनक्लेव में एक प्लाट खरीदने की योजना बनाई थी। इसके लिए कंपनी के प्रबंधकों की तरफ से उन्हें प्लॉट दिखाया गया। इसके बाद 28 लाख 62 हजार 500 रुपये में डील हुई। बाद में न तो आरोपी ने पैसे वापस किए और न ही उसे प्लॉट वापस किया। पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही डीए लीगल की राय लेने के बाद केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जल्दी ही आरोपी को काबू किया जाएगा। जिक्रयोग है कि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी आरोपी पर केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें