फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में पीसीआर ने दबोचा स्नैचर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीआर पार्टी ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर स्नैचर दबोचा
विज्ञापन

आरोपी पुलिस को देखकर चंडीगढ़ के एरिया में घुस गया था
मकान की तीसरी मंजिल से कूदने लगा तभी किया काबू
फेज-6 की चौकी में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पीसीआर पार्टी ने सोमवार को फिल्मी स्टाइल में एक स्नैचर को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। फेज-6 पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने एक झपटमार को काबू किया है। वह फेज-6 में किसी के साथ झगड़ा कर रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है।
सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने फोन काल करके बताया कि फेज-6 में शिवालिक स्कूल के नजदीक झगड़ा हो रहा है। एक व्यक्ति दूसरे पर कृपाण से हमला कर रहा है। पीसीआर पार्टी में तैनात पुलिस मुलाजिम अमृत सिंह व नवदीप सिंह जैसे ही मौके पर पहुंचे तो हमला करने वाला युवक फरार हो गया। उसके हाथ में कृपान थी और वह भागता हुआ चंडीगढ़ के सेक्टर-56 के रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। भागते-भागते उसने कृपाण कहीं रास्ते में गिरा दी। दोनों पुलिस मुलाजिम भी फिल्मी स्टाइल में उसका पीछा करते रहे। करीब 15 मिनट तक पुलिस को चकमा देने के बाद युवक एक घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और पुलिस मुलाजिम भी वहां जा पहुंचे। हैरानी की बात ये रही कि पुलिस को देख कर युवक मकान के बनेरे से लटक गया और छलांग लगाने की धमकी दी। पुलिस कर्मियों ने जान पर खेलते हुए बनेरे से लटक रहे युवक को दोनों बाजूओं से पकड़कर ऊपर घसीटा और पुलिस चौकी फेज-6 में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आरोपी पर पहले भी चंडीगढ़ में दर्ज है केस
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कमलजीत उर्फ काली निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी चंडीगढ़ में झपटमारी का केस दर्ज है और चंडीगढ़ पुलिस भी उसे ढूंढ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें