पेड़ से लटका मिला शव, पहचान नहीं
नयागांव। संदिग्ध परिस्थितियों में मुल्लांपुर के गांव पडोल के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का पेड़ से झूलता शव मिला है। सूचना पाकर पुलिस ने दोपहर ढाई बजे जंगल में पहुंचकर शव को उतारा। इस बारे में मुल्लांपुर थाना प्रभारी राजेश हस्तिर ने बताया कि शव के पास से कोई भी सुराग नहीं मिला। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल खरड़ की मार्चरी में रखवा दिया है।