फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : पंजाब में हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान..

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में हाई अलर्ट के बाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

जीरकपुर। भारत-पाक में तनाव के मद्देनजर सूबे के अंदर लागू किए हाई अलर्ट के बाद शहर की पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान धार्मिक स्थानों, शॉपिंग कांप्लेक्स के अलावा सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी। दूसरी ओर, लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
एसएचओ गुरजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार सुबह ही पुलिस टुकड़ियां शहर के विभिन्न प्वाइंट्स पर तैनात हो गईं, जिन्होंने एक के बाद एक शहर से होकर गुजरने वाली गाड़ियों को रोककर तलाशी ली। एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक गाड़ी को रुकवाकर चेक किया गया। सिंघपुरा, पटियाला, पंचकूला और चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस टुकड़ियां तैनात रहीं, जिन्होंने वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने लोगों को वाट्सअप, फेसबुक आदि सोशल मीडिया के जरिए अपील की कि अगर उन्हें कोई वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध नजर आए तो उसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें