शोरूम का शटर तोड़कर चोरी, इलाके में लगे कैमरे भी ले गए चोर
फेज-11 में मंगलवार रात की है घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
करीब ढाई लाख का सामान व 10 -15 हजार रुपये की नकदी ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-11 मेें चोरों ने एक शोरूम को निशाना बनाया है। चोर शटर को तोड़कर शोरूम में दाखिल हुए। चोर गल्ले में पड़ी 10 -15 हजार रुपये की नकदी और लगभग ढाई लाख रुपये का सामान कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जोसन सूटकेस के मालिक जगदीप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे उनके शोरूम के साथ स्थित जिम वाले ने फोन कर उन्हें बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शोरूम नंबर 1 में एक बैंक स्थित है। जिसके बाहर कैमरा भी लगा हुआ है। चोर वह कैमरा भी उतार कर ले गए हैं। बैंक में हुई कैमरों की रिकार्डिंग में दो व्यक्ति नजर आते हैं। जिन्होंने कपड़े के साथ मुंह ढके था। ऐसे में यह वारदात किसी भेदी व्यक्ति की लग रही है।
पुलिस ने लिए फिंगर प्रिंट, जांच शुरू
पुलिस द्वारा कैमरों की फुटेज हासिल की गई है। मौके से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। प्राथमिक जांच अनुसार चोरों की तरफ से पहले इस जगह की रेकी करके बैंक का कैमरा उतारा गया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ दी गई है।