कुराली। गांव बमनाडा के लापता हुए युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पहले से गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किए अगवा के मामले में अब हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं को भी जोड़ा है।
गांव बमनाडा का गुरप्रीत सिंह कुछ दिन पहले काम से घर नहीं आया था। गुरप्रीत के परिनजों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। गुरप्रीत के परिजनों और गांव वासियों द्वारा किए रोष प्रदर्शन के बाद सिटी पुलिस ने गांव के ही परमिंद्र सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज किया था। शनिवार को गुरप्रीत सिंह का शव भाखड़ा नहर में से पटियाला के पास से मिल गया। इसके बाद पीड़ित परिवार के मेंबरों तथा गण्यमान्य व्यक्तियों ने डीएसपी खरड़ से मुलाकात कर हत्या का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अगवा के केस में अब कथित कत्ल तथा शव को खर्द-बुर्द करने संबंधी बनती धाराओं को जोड़ दिया है। पुलिस आरोपी की तालाश में जुट गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया जिसका गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।