फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 14 तोले सोने के गहने और 50 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। रूपनगर मार्ग पर स्थित गांव भागोवाल में चोरों ने रात को एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व हजारों की नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरमिंद्र सिंह ने बताया कि वह और उसकी माता रात को घर के एक कमरे में कूलर लगाकर सो रहे थे। उसक बड़ा भाई दूसरे कमरे का ताला लगाकर कहीं बाहर गया हुआ था। हरमिंद्र की माता ने बताया कि रात को चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर पड़ी अलमारी, बेड और ट्रंकों के ताले तोड़ कर खंगाला। चोर लगभग 14 तोले सोने के गहने, जिसमें 7 तोले के दो सेट, 6 अंगूठियां, कानों की बालियों के अलावा आधा किलो चांदी के गहने और 50 हजार की नकदी चोरी करके ले गए। चोरी के संबंध में उनको सुबह पता चला तो उन्होंने सिंघभगवंतपुरा की पुलिस को सूचना दी। चोरी के कारण गांव वासियों में रोष है। लोगों ने चोरो को काबू करके कार्रवाई की मांग की है।
जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले इसी तरह कुराली में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया था। उस वारदात में चोर कार में सवार होकर आए थे और दुकान से लाखों रुपये का सामान ले गए थे। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए थे, लेकिन अभी तक पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें