फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालावाला चौकी पर प्रदर्शन, प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गूलरघाटी रोड पर हादसे के दौरान सिपाही से मारपीट के आरोप में दर्ज मुकदमे के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को बालावाला पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं सिपाही से मारपीट की घटना छिपाने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

रायपुर की बालावाला पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही देवी प्रसाद सती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक सप्ताह पहले गूलरघाटी रोड़ पर हुए एक हादसे की सूचना पर वे घटनास्थल पर पहुंचे थे। उस समय एक महिला समेत कई लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। मुकदमे के विरोध में शुक्रवार को काफी लोगों ने बालावाला पुलिस चौकी पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर चंद्रभान अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ही कार्रवाई की जाएगी। उधर एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने सिपाही से मारपीट की घटना छिपाने पर कड़ी नाराजगी जताई। यदि सिपाही से मारपीट हुई तो चौकी प्रभारी को अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। एसएसपी ने सिपाही से मारपीट की घटना छिपाने के आरोप में चौकी प्रभारी अनिरु द्ध कोटियाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें