फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के साथ दुकान में अर्धनग्न हालत में मिला सिंगर तो लोगों ने कर दी धुनाई, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 21 Jun 2019 10:13 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनूड़/लांडरा
विज्ञापन
लोगों ने की सिंगर की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनूड़ में एक युवक जो सिंगर बताया जाता है, से मारपीट करने की वीडियो वायरल हुई है। मामला बुधवार बाद दोपहर का बताया जा रहा है। युवक इलाके की किसी लड़की को लेकर एक दुकान में घुसा था। दुकान के एक कमरे से लोगों ने उसे अर्धनग्न हालत में पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से युवक को छुड़वाया।
विज्ञापन


वीडियो में लोग पुलिस से भी बहस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं। लोगों का आरोप था कि थाने के नजदीक स्थित इस दुकान में गैरकानूनी कार्य चल रहे हैैं और पुलिस इसको अनदेखा कर रही है। मारपीट का शिकार हुआ युवक बनूड़ का निवासी है। वीडियो में वह बिना कमीज के नजर आ रहा है।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। थाना बनूड़ के प्रभारी सुरिंदरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला और युवक को थाने में ले गए। बाद दोनों पक्षों में समझौता हो करवा दिया गया। लोगों के अनुसार एक महीना पहले भी इसी दुकान में इसी बात को लेकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें