फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली ई टिकटों समेत दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के ध्यानार्थ......
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर जाली ई-टिकटों के साथ दो लोग गिरफ्तार
सीआईएसएफ के अधिकारियों की शिकायत पर केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाली ई-टिकटों के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार है। आरोपियों की पहचान राजन जुनेजा निवासी मोहल्ला धर्मपुरा लुधियाना व नवीन कुमार निवासी न्यू हरमेश नगर टिब्बा रोड लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस को इस संबंध में सीआईएसएफ के अधिकारी ने शिकायत दी थी जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471 व 120 के तहत केस दर्ज किया गया। इसकी पुष्टि डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल ने की है।
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने फ्लाइट नंबर 6ई-274 के लिए हैदराबाद की जाली ई-टिकटें अपने नाम की तैयार की हुईं थीं। दोनों व्यक्ति एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में सिक्योरिटी स्टाफ की आंखों में धूल झोंककर दाखिल हुए। जैसे ही इसकी जानकारी सीआईएसएफ को लगी तो दोनों को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को पुलिस ने एयरपोर्ट पर उस समय दबोचा था, जब वह मुंबई के लिए फ्लाइट लेने जा रहा था। इस दौरान उसकी जेब से कारतूस बरामद हुआ था। उस समय वह उचित जवाब नहीं दे पाया था, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें