फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का मामला आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने की चीज का बहाना बनाकर दो बच्चों से कुकर्म
विज्ञापन

पीड़ितों ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी शिकायत
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। 8 और 9 साल के दो बच्चों से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बच्चों ने इस संबंध में खुद चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर अपने साथ हुए यौनाचार की शिकायत दी। इसके बाद हेल्पलाइन की टीम हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। थाना सदर खरड़ पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अकरम निवासी बिहार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी की उम्र 22 साल की है और वह मजदूरी का काम करता है, जबकि पीड़ित बच्चों के अभिभावक भी इसके साथ ही काम करते हैं। आरोपी बच्चों को खाने-पीने की चीजों का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने नशे में धुत होकर 20 और 24 मार्च को दोनों बच्चों के साथ कुकर्म किया था। इस दौरान बच्चे बड़ी मुश्किल से आरोपी के चंगुल से छूटकर भागे और हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन कर वारदात की सूचना दी। हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित बच्चों व उनके अभिभावकों से बातचीत की। इसके बाद वह शिकायत देने को तैयार हो गए। उन्होंने सदर खरड़ के थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जब चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क करने के बाद पीड़ितों की आवाज पुलिस तक पहुंची हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें