फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन घर में घुसकर महिला से रेप, पुलिस ने मामला किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जमालद्दीन उर्फ सोनू खान निवासी गांव भागोमाजरा थाना घडुंआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। उसका पति टैक्सी ड्राइवर है और अकसर घर से बाहर रहता है। उसकी कुछ समय पहले फेसबुक पर जमालद्दीन से दोस्ती हुई। जमालद्दीन इस दोस्ती को गलत समझ बैठा और उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगा। यही नहीं वह उसके ससुराल गांव में चक्कर काटने लगा और इस कारण उसका अपने पति के साथ अकसर लड़ाई झगड़ा होता। इससे छुटकारा पाने के लिए उसके पति ने दो महीने पहले डेराबस्सी गुलाबगढ़ रोड पर किराये पर कमरा ले लिया। जमालद्दीन ने किसी से डेराबस्सी का भी एड्रेस निकवा लिया और उसके घर पहुंच गया। जब उसने जमालद्दीन को समझाने की कोशिश की तो वह नहीं माना और बीते दिन जब उसका पति बाहर था और बच्चे ससुराल गांव मलकपुर गए हुए थे तो जमालद्दीन उसके घर में जबरन घुस आया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसका पति घर आया तो उसने अपने साथ हुई घटना की सारी बात बताई। बाद में उसने पति के साथ जाकर थाना डेराबस्सी में जमालद्दीन के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें