जीरकपुर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को 10-10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सौरव सिंह निवासी हिसार और रविंदर निवासी जींद हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत के लिए पटियाला जेल भेज दिया गया।
जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रविंदर और सौरव कालोनियों में पैदल घूमकर साधारण तरीके से लोगों तक नशा पहुंचाते हैं, यह दोनों सुखना कालोनी से मेरीलैंड होटल की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए दोनों को काबू कर लिया। उनकी तलाशी ली तो दोनों से 10-10 ग्राम ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।