फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : जिला मोहाली कांग्रेस के उपप्रधान सचिन शर्मा पर किराएदार महिला ने लगाया बदलसूकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- किराएदार महिला ने कांग्रेसी नेता से अपनी खुद की जान को बताया खतरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। कांग्रेस पार्टी के जिला मोहाली के उपप्रधान और वीआईपी रोड फेडरेशन के प्रधान सचिन शर्मा पर किराएदार महिला ने बिना कानूनी प्रक्रिया के तहत घर खाली कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर जब कार्रवाई नहीं की तो महिला ने मामले को लेकर एक केस अदालत में दायर कर दिया। वहीं, मामले को लेकर कांग्रेसी नेता सचिन शर्मा से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने खुद को बिजी बताकर फोन काट दिया। गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता सचिन शर्मा पर इससे पहले भी पेंटा होम सोसाइटी का प्रधान रहते समय फंडों के दुरुपयोग के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन अब एक महिला ने उसके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
पायल पत्नी निवासी रवि कुमार मकान नंबर-769/ईडब्लयूएस, पेंटा होम ने पुलिस को बताया कि उक्त फ्लैट में किराए पर रहते हैं, जिसके मालिक कांग्रेसी नेता सचिन शर्मा है। शिकायत के अनुसार, कांग्रेसी नेता सचिन से उन्होंने बीते अगस्त माह में 9500 रुपये प्रतिमाह किराए पर लिया था। उस दौरान, 9500 रुपये किराया और 9500 रुपये एडवांस सिक्योरिटी जमा करवाकर फ्लैट में रहना शुरू कर दिया। जबकि उनके द्वारा कांग्रेसी नेता को तय शर्तों के मुताबिक किराया दिया जाता है।
विज्ञापन


फ्लैट को खाली करने की दी धमकी
शिकायतकर्ता पायल ने आरोप लगाया कि दिसंबर महीने में उनको मकान खाली करने के लिए बोल दिया गया। हमने जब खाली करने का कारण पूछा तो गाली गलौच करने लगे। अब अपनी राजनीतिक धौंस जमाकर हमें एक महीने के अंदर फ्लैट खाली करने या एक माह का किराया और एडवांस देने के लिए कह रहा है। जबकि एग्रीमेंट शर्तों के मुताबिक उनकी तरफ से अगले महीनों का किराया एडवांस दिया जा चुका है, बावजूद इसके कांग्रेसी नेता सचिन शर्मा मेरे पति की अनुपस्थिति में घर आकर गाली गलौज करता है जबरदस्ती सामान बाहर फेंकने की धमकियां दे रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह दिल की बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसके चलते वह अब डिप्रेशन में हैं।
विज्ञापन


कोट्स
कांग्रेसी नेता सचिन शर्मा के खिलाफ पायल निवासी पेंटा होम ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर आगामी कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। दोनों के बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- बलजीत सिंह, एएसआई, पुलिस थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें