फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामला में अकाली नेता कंग पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत और वीडियो फुटेज की जांच के बाद दर्ज किया केस
विज्ञापन

कंग ने कहा- बदले की भावना से दर्ज हुआ केस, एसएचओ ने नकारे आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली/खरड़। नामी प्राइवेट यूनिवर्सिटी के ड्राइवर से मारपीट के मामले में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने अकाली नेता किरनवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह रियाड़ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर धारा 323, 341, 294 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने साफ किया है कि वीडियो में कंग बस ड्राइवर को पीटते हुए साफ दिख रहा है। वीडियो में साफ हुआ कि कंग ने पहले बस को रोका था, उसके बाद बस ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। इसके साथ ही उसके साथ गाली गलौच भी की है। दूसरी तरफ कंग ने कहा कि सदर थाना खरड़ के एसएचओ रियाड़ उनसे रंजिश रखते हैं। साल 2004 में उन्होंने मुझ पर झूठा हत्या काम मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जबकि एसएचओ रियाड़ ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायत और वीडियो क्लिप देखने के बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में यूनिवर्सिटी के ड्राइवर गुरचरन सिंह ने कहा कि वह घंडूआं स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बतौर बस ड्राइवर तैनात है। मंगलवार सुबह जब वह जा रहे थे। तो खरड़ के नजदीक कंग के ड्राइवर ने उसे रुकने का इशारा किया। जब वह रुका तो ड्राइवर ने उसे नीचे उतरने को कहा। इस दौरान वहां पर जनता के बीच कंग ने उसे मारपीट की। साथ ही जमकर गाली गलौच की। उसका कहना है कि इस दौरान उसे काफी चोट लगी है। इस दौरान उसकी दाहड़ी खींची गई साथ ही उसकी पगड़ी तक उतर गई। गुरचरन का कहना है कि इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो भी बना ली है। इसमें कंग उससे मारपीट व गाली गलौच करते साफ दिख रहे हैं। दूसरी तरफ अकाली नेता किरनवीर सिंह कंग ने उस समय अपने ऊपर लगे आरोपों बारे बताया था कि वह अपनी कार में जा रहे थे। इस दौरान बस ड्राइवर काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, उसने उनकी कार को हिट कर दिया। जब उन्होंने कार को रोक कर बस ड्राइवर को रोककर पूछा तो ड्राइवर ने उनसे दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने उसे उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा। केवल उसे माफी मांगने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें