फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्कोथेक में युवक की पिटाई मामले में सात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्कोथेक में युवक की पिटाई मामले में सात के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

बीते बुधवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
बीते बुधवार को डिस्कोथेक में पार्टी के दौरान हुई युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 15 नवंबर की रात करीब पौने तीन बजे होप डिस्कोथेक में युवकों की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक को पीट पीटकर जख्मी कर दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
सुभाष गाबा निवासी अबोहर ने सोमवार को पुलिस को दिए बयान में बताया कि 15 नवंबर की रात उनका बेटा साहिल गाबा दोस्तों के साथ अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित होप डिस्कोथेक में पार्टी में शामिल होने आया था। पार्टी के दौरान उसके दोस्तों की किसी से कहासुनी हो गई, जो हाथापाई का रूप ले गई। क्लब के मालिक ने बाउंसरों को निर्देश देकर दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया। हॉल में दोनों पक्षों को एक-दूसरे के खिलाफ रंजिश निकालने का मौका मिल गया। जबकि मारपीट की घटना एक पक्ष के युवकों ने मिलकर साहिब गाबा की पिटाई कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग गए और बेहोशी की हालत में साहिल को एक युवक ने जेपी अस्पताल में दाखिल कराया। लेकिन साहिल इलाज कराए बिना अबोहर लौट गया, जहां पर उसने स्थानीय अस्पताल से इलाज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स ::::::::::
सुभाष गाबा की शिकायत के बाद पुलिस ने करीब सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्लब व मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिसके आधार पर उनकी पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा।
- तिलकराज, सहायक इंस्पेक्टर, पुलिस थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें