फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक संपति मामले में आईएएस अफसर समेत तीन पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व आईएएस अफसर समेत तीन पर आरोप तय
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जिला अदालत ने किए चार्ज फ्रेम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिला अदालत ने पूर्व आईएएस अधिकारी मनदीप सिंह के खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। उनके अलावा दो अन्य पर भी आरोप तय किए गए हैं। इनमें जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में एक होटल के मालिक अवतार सिंह और मक्खन सिंह निवासी चमकौर साहिब शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक विजिलेंस ने 26 अगस्त 2015 को पंजाब के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनदीप सिंह सहित तीन के खिलाफ करप्शन एक्ट और आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में मार्च 2017 में अदालत में चालान पेश कर दिया गया था। विजिलेंस जांच में सामने आया था कि मनदीप सिंह ने एक अप्रैल 1998 से 31 मार्च 2014 तक 9 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए और प्रॉपर्टी पर लगाए थे, जबकि इस समय दौरान उनकी आमदन सिर्फ 4 करोड़ 13 लाख रुपये ही थी। जांच में यह भी सामने आया कि मनदीप सिंह की चंडीगढ़ के सेक्टर 3, 8 और 33 में तीन कोठियां और सेक्टर 22 व 10 में शोरूम के अलावा शिमला में एक मकान भी था। इसके साथ चमकौर साहिब में 113 एकड़ जमीन और जीरकपुर स्थित एक होटल में 80 प्रतिशत शेयर था। मक्खन सिंह और अवतार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मनदीप सिंह की ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए फर्जी कागजों पर संपत्ति की खरीदो-फरोख्त करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें